Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

4/3- मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी द्वारा रैंक सेरेमनी

राची, झारखण्ड  | मई |  31, 2025 ::

आज 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी द्वारा रैंक सेरेमनी(पद वितरण समारोह) का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार एवं अन्य अतिथियों में महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. उमेश कुमार एवं 3-झारखंड बटालियन एन. सी.सी. के नायब सूबेदार आलोक मिंज थे ।

कार्यक्रम का शुरुआत 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी के ए.एन.ओ. एवं खोरठा विषय के सहायक प्राध्यापक लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो के द्वारा स्वागत कर किया गया । तत्पश्चात प्राचार्य, परीक्षा नियंत्रक, नायब सूबेदार एवं ए.एन.ओ. द्वारा लांसनायक से लेकर अंडर ऑफिसर तक रैंक प्रदान किया गया । अपने संबोधन में नायब सूबेदार एवं परीक्षा नियंत्रक द्वारा जिम्मेवारियों एवं जवाबदेही के बारे बतलाया गया ।

मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार द्वारा सभी पद पाए एन.सी.सी. कैडेटों को अनुशासन में रहकर एकता को बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है ।

रैंक प्राप्त करने वाले कैडेटों में आदित्य कुमार, आलोक तिग्गा को एवं त्रिदेव कुमार को अंडर ऑफिसर, अमन नायक, समित कुमार, ओमप्रकाश यदुवंशी, प्रियांशु कुमार, राजेन्द्र मुंडा, रोशन मुंडा एवं जितेन्द्र उरांव को सार्जेंट, राहुल भुइयां, निक्की उरांव, अमित कुमार सिंह को कॉरपोरल, नितिन कुमार, आयुष राज राणा, विशाल कुमार को लांस कॉरपोरल का रैंक/पद प्रदान किया गया ।

इस रैंक समारोह में पद प्राप्त करने वाले कैडेटों के अलावे कैडेट रंथु उरांव, अमित कुमार रवि, सुमन तिर्की, श्रवण कुमार, मृदुल त्रिपाठी के साथ सभी कैडेट मौजूद थे ।

 

Leave a Reply