Breaking News Latest News झारखण्ड

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के अध्यक्ष बने लायन मनोज कुमार मिश्रा 

राची, झारखण्ड  | मई |  30, 2025 ::

रांची, 30 मई 2025: लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आज होटल रेडिसन ब्लू, चैंबर पथ, रांची में आयोजित की गई। इस बैठक में सत्र 2025-26 के लिए नए नेतृत्व की घोषणा की गई, जिसमें लायन मनोज कुमार मिश्रा को निर्विरोध रूप से क्लब के अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

बैठक की अध्यक्षता वर्तमान उपाध्यक्ष लायन खुशबू अग्रवाल द्वारा की गई। इस अवसर पर FJCCI अध्यक्ष श्री परेश गट्टानी और लायंस क्लब ऑफ रांची मुक्ति के पूर्व अध्यक्ष लायन विकास विजयवर्गीय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

नए पदाधिकारियों की सूची:

1. अध्यक्ष: लायन मनोज कुमार मिश्रा

2. सचिव: लायन संतोष अग्रवाल

3. कोषाध्यक्ष: लायन अल्तमश आलम

4. प्रथम उपाध्यक्ष: लायन खुशबू अग्रवाल

5. द्वितीय उपाध्यक्ष: लायन पीयूष कुमार

6. लीडरशिप चेयरपर्सन: लायन अभिषेक सिन्हा

7. मार्केटिंग चेयरपर्सन: लायन मोनिका गोयनका

8. मेंबरशिप चेयरपर्सन: लायन वरुण सखूजा

9. सर्विस चेयरपर्सन: लायन प्रीति मोदी

10. LCIF कोऑर्डिनेटर: लायन कुणाल जालान

11. क्लब एडमिनिस्ट्रेटर: लायन प्रमोद कुमार श्रीवास्तव

12. क्लब निदेशक: लायन अरूप नंदी, लायन देवनंदन उरांव, लायन राजीव चौधरी

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:

– मेंबरशिप रिन्यूअल की अंतिम तिथि 15 जून 2025 निर्धारित की गई।

– हर महीने एक बोर्ड बैठक और त्रैमासिक सदस्य बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

– खिचड़ी वितरण कार्यक्रम के संचालन हेतु लायन अल्तमश आलम, मोनिका गोयनका और राजीव चौधरी की संयुक्त समिति गठित की गई।

– वर्ष भर अधिकतम फंड रेजिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि क्लब के सेवा प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सके।

– GST और नीति आयोग में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जुलाई 2025 तक पूरी की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में संस्थापक अध्यक्ष सह जोन चेयरपर्सन लायन शैलेश अग्रवाल सहित क्लब के कई प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने नए सत्र के लिए लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल की योजनाओं पर चर्चा की और भविष्य की रणनीति को मजबूती दी।

 

 

Leave a Reply