Breaking News Latest News झारखण्ड

असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम लाया गया

राची, झारखण्ड  | मई |  29, 2025 ::

सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि दो दिन पूर्व एक और निराश्रित असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को आश्रम में लाया गया। जो कि मानसिक रोगी है। आश्रम की टीम को फोन से सूचना मिली की कांके रोड में एक लावारिस अवस्था मे मंदबुद्धि व्यक्ति घूम रहा हैं।आश्रम की टीम के द्वारा उस व्यक्ति को पिठौरिया से रेस्क्यू करके आश्रम लाया गया। उसके बाद रिंची हॉस्पिटल में उस व्यक्ति का पूरा मेडिकल जांच करवाया गया। उसके बाद सद्गुरु कृपा अपना घर में लाया गया। उस व्यक्ति का नाम एवं पता का कोई जानकारी नहीं मिला, आश्रम कमेटी ने उसका नाम संतोष कुमार रखा है।

Leave a Reply