Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

एच. आर.डी.सी. में कुंड़ुख़ भाषा, साहित्य और संस्कृति से संबंधित शोध कार्यशाला 

राची, झारखण्ड  | मई |  25, 2025 ::

कुंड़ुख़ लिटरेरी सोसायटी आफ इंडिया,नई दिल्ली एवं झारखंड चैप्टर, रांची के संयुक्त तत्वावधान में एच. आर.डी.सी., रांची के आडिटोरियम में एक दिवसीय शोध कार्यशाला का आयोजन सोसायटी के केन्द्रीय समिति सचिव नबोर एक्का के अध्यक्षता में हुआ। जिसमें विभिन्न काॅलेजो के शिक्षक, शोधार्थी एवं विधार्थियों के द्वारा कुंड़ुख़ भाषा, साहित्य और संस्कृति से संबंधित शोध लेख प्रस्तुत किया गया। जिसमे शिक्षक ग्रुप से डॉ.बंदे खलखो,

शोधार्थी ग्रुप से प्रथम जगदीश उरांव, द्वितीय सुखराम उरांव, तृतीय मंजू कुमारी

विद्यार्थी ग्रुप से प्रथम महावीर उरांव, द्वितीय करमा उरांव, तृतीय चिंतामनी उरांव को दिया गया।

इस एक दिवसीय शोध कार्यशाला में दिल्ली से कुंड़ुख़ लिटरेरी सोसायटी केन्द्रीय समिति ,नई दिल्ली के सचिव श्री नबोर एक्का, कोषाध्यक्ष डॉ शिशिर खाखा, सदस्य श्री ब्रिडी लकड़ा, दिल्ली के चैप्टर चीफ श्री जोसेबियुस एक्का साथ ही झारखंड चैप्टर चीफ-प्रो. धीरज उरांव, सचिव-सुखराम उरांव, महासचिव-प्रो. ब्लासियुस पन्ना, कोषाध्यक्ष-डॉ. कीर्ति मिंज,उप कोषाध्यक्ष – कृष्णा उरांव, मीडिया प्रभारी – जगदीश उरांव एवं प्रो. सुषमा मिंज, प्रो. हेमंत टोप्पो, प्रो. अरूण अमित तिग्गा और शोधार्थी एवं विभिन्न काॅलेजो के छात्र- छात्राओं की संख्या उपस्थिति रहा।

 

 

 

 

Leave a Reply