Breaking News Latest News झारखण्ड

सत्गुरु से ब्रह्मज्ञान पाकर ही जीवन की उलझनें होती हैं दूर :- महात्मा अशोक जुनेजा

राची, झारखण्ड  | मई |  02, 2025 ::

संत निरंकारी मंडल रांची जोन में भोपाल से पधारे महात्मा अशोक कुमार जुनेजा जोनल इंचार्ज भोपाल मध्य प्रदेश ध्रुवा र्स्थित सेक्टर 1 वाइबिएन स्कूल के पीछे पटेल नगर में एक विशेष सत्संग को संबोधित करते हुए कहा- सत्गुरु से ब्रह्मज्ञान पाकर ही जीवन की उलझनें दूर होती हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महात्मा अशोक जुनेजा ने साध संगत को संबोधित करते हुए सत्गुरु की महिमा का वर्णन किया।महात्मा ने कहा कि सत्गुरु वह है जो सत्य का बोध कराकर तत्वज्ञान प्रदान करता है और मन के सभी भ्रम दूर करता है। उन्होंने बताया कि सत्गुरु न केवल सही मार्ग दिखाता है, बल्कि भटकी हुई आत्मा को मंजिल तक पहुंचाने का कार्य भी करता है। उनके अनुसार, सद्गुरु सर्व समर्थवान होता है और उसके समान कोई दूसरा दाता नहीं होता।सत्संग में उन्होंने समझाया कि जब भक्त सत्गुरु से ब्रह्मज्ञान प्राप्त कर उसी मार्ग पर चलता है, तभी उसके जीवन की उलझनें दूर होती हैं। प्रभु परमात्मा की असीम शक्ति से जुड़ने पर भक्त के जीवन में विशालता, विनम्रता और प्रेम की भावना का विकास होता है। उन्होंने यह भी कहा कि भक्ति का प्रभाव व्यक्तिगत जीवन के साथ-साथ पूरे समाज पर भी सकारात्मक असर डालता है।।

 

 

Leave a Reply