Breaking News Latest News खेल झारखण्ड लाइफस्टाइल

रामकृष्ण मिशन आश्रम, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के लिए प्रायोजित कार्यक्रम 100 दिन के काऊन्ट डाऊन का 8 मई को करेगा आयोजन 

राची, झारखण्ड  | मई |  03, 2025 ::

रामकृष्ण मिशन आश्रम दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के ऑफिस में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय दिनांक 8/5/25 को भारत सरकार के आयुष विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के लिए प्रायोजित कार्यक्रम 100 दिन की काऊन्ट डाऊन रहा।

आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद जी ने बताया कि उपर्युक्त कार्यक्रम दिनांक 8 मई को प्रातः 6:00 बजे से रांची के ऑक्सीजन पार्क मोराबादी रांची एवं संस्था से जुड़ी हुई अन्य जगहों पर आयोजित करने की योजना है, जिसमें लगभग 2000 प्रतिभागी भाग लेंगे। रांची के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्रीमती अनुभा रावत चौधरी ने आने की अपनी सहमति दी है। इसके अलावा अतिथि के रूप में जे.एस.एस.पी.एस. के बॉक्सिंग के कोच द्रोणाचार्य अवॉर्डी श्री बीबी मोहंती जी एवं जिला वन पदाधिकारी ने भी अपनी सहमति दी है। द्वितीय पाली दोपहर 3:30 बजे आश्रम के सभागार में आयोजित की जाएगी । सभागार में सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसका विषय योगा फॉर वन वर्ल्ड वन हेल्थ है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ विभाग के एडिसनल चीफ सेक्रेटरी ने आने की सहमती दी है

इसके अलावा विश्व योग दिवस 2025 के अंतर्गत योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से योग पर आधारित प्रश्नोतरी भी आयोजित की जाएगी। इसके लिए 30 मई तक आश्रम के वेबसाइट https://www.rkmranchi.org/yoga/ पर जाकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

Leave a Reply