राची, झारखण्ड | अप्रैल | 30, 2025 ::
रांची : इन्विंसिबल्स की टीम ने आज दूसरे दिन सोनेट जूनियर प्रीमियर क्रिकेट लीग के तहत खेले गए मैच में चैलेंजर्स को संघर्ष पूर्ण और रोमांचकारी मैच में सात रनों से पराजित किया इन्विंसिबल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.4 ओवरों में 107 रन पारी सिमट गई जिसमें यश ने 36 और धीरज थापा ने 32 रन का योगदान किया हार्दिक ने 12 रन देकर तीन जुबैद अहमद ने 14 रन देकर के और आरव प्रसाद ने 28 रन देकर दो विकेट लिए जवाबी पारी में चैलेंजर्सकी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 100 रन ही बना सकी पार्थ ने 34 और अनुराग शर्मा ने 30 रनों का योगदान किया लेकिन टीम को हार से नहीं बाहर निकल सकी रक्षित प्रवीण और मयंक ने दो दो विकेट लिया है यश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया




