राची, झारखण्ड | अप्रैल | 17, 2025 ::
देवस्थान सेब्बो में स्तंभ संस्था द्वारा “एक कदम नवजीवन की ओर” सेनेटरी पैड महत्व एवं मुफ्त वितरण कार्यक्रम के तहत प्रतिज्ञा की कीर्ति एवं विदिशा ने मासिक धर्म से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी। सेनेटरी पैड का इस्तेमाल एवं उसे नष्ट कैसे करें इसकी भी जानकारी दी। इस दौरान शरीर को स्वस्थ रखने हेतु किस तरह का पौष्टिक आहार ग्रहण करना चाहिए एवं इससे समाज में फैली भ्रांतियां को दूर करने एवं लोगों को जागरूक करने की भी बातें बताई। कार्यक्रम में सेवंथ सॉफ्ट सैनिटरी के प्रदीप ने किशोरियों एवं महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया।
कार्यक्रम में अपर हटिया के थेथर टोली, गनयोर टोली, गिरजा टोली, सेम्बो के गागीटोली, बारीडीह, परसा टोली की 10 वर्ष से 40 वर्ष तक की 54 किशोरी एवं महिलाएं सम्मिलित रही।




