राची, झारखण्ड | अप्रैल | 12, 2025 ::
आज मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में दिनांक 12 अप्रैल 2025 शनिवार को सुबह 8 बजे हरमू रोड स्थित गौशाला में जीव दया के कार्यक्रम की तहत पक्षियों को दाना और पानी देने का कार्य किया। भीषण गर्मी को देखते हुए यह कार्य 4 महीने तक लगातार किया जाएगा। हनुमान जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में गौ सेवा भी कराई गई।
मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया, सभी बहनों ने मिलकर निर्णय लिया कि सभी एक-एक पात्र वह अपने घर में भी लगाएंगे।
कार्य को सफल आयोजन हेतु वहां उपस्थित सभी बहने जिसमें शाखा अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, शुभा अग्रवाल, निकिता जालान,वेदिका सिंघानिया , सौम्या सोमता, दिशा जैन,रितु पोद्दार अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




