राची, झारखण्ड | अप्रैल | 11, 2025 ::
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के के सत्र 2022 24 की द्विवार्षिक आमसभा आज दिनांक 11 अप्रैल 2025 को स्थानीय हरमू रोड स्थित सिटी मॉल, तृतीय तल, रांची में निर्माणाधीन नवनिर्मित प्रांतीय कार्यालय में संपन्न हुआ।
वार्षिक आम सभा सत्र 2022 24 की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने करते हुए आमसभा में पधारे समस्त सम्मानित पूर्व अध्यक्षगण, पूर्व महामंत्रीगण, विशिष्ट संरक्षक, संरक्षक व आजीवन सदस्य, समस्त पदाधिकारीगण, कार्य समिति सदस्य एवं विभिन्न जिला और शाखा से पधारे समस्त वरिष्ठ सदस्यों का स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन करते हुए आमसभा में विधिवत स्वागत भाषण दिया। श्री बसंत मित्तल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों व गतिविधियों को प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमने कार्यालय के अभाव में विषम स्तिथि का सामना करते हुए आप सबो के विश्वास व्यक्त आशीर्वाद से ही अपने भवन का 22 वर्षो से लंबित सपना साकार कर, नवनिर्मित निर्माणाधीन प्रांतीय कार्यालय में आमसभा का आयोजन किया। श्री मित्तल ने कहा कि सत्र 2022-24 में अपनी संकल्प पत्र में लिये घोषणाओ का पूर्णतया शत प्रतिशत कार्य किया है।
तदोउपरांत प्रांतीय कार्यालयमंत्री श्री श्याम सुंदर शर्मा ने गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसे सर्वसमिति से संपुष्ठि की गई।
प्रांतीय महामंत्री श्री रवि शंकर शर्मा ने द्वीवर्षिक सत्र 2022-24 में किये गए कार्यकलापों, गतिविधियों एवं आयोजनों का विवरणी विस्तार से वार्षिक प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया जिसे सर्व समिति से संपुष्ठि की गई।
विदित हो कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सा त्र 2025 27 के लिए आगामी 13 अप्रैल 2025 को झारखंड के 23 जिलों एवं पांच अनुमंडल में चुनाव आहूत किया गया है, जिसमें मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्री विनय सरावगी ने चुनाव समिति की विस्तृत रिपोर्ट पेश किया एवं कहा कि सहायक सहचुनाव पदाधिकारी श्री राज कुमार केडिया, श्री प्रदीप बकलीवाल एवं अशोक पुरोहित संग अन्य समस्त ज़िलों में मतदान केंद्र में पीठासीन पदाधिकारी कि नियुक्ति की गई है। चुनाव में प्रांतीय अध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी जिनमें क्रमश श्री बसंत कुमार मित्तल (रांची) एवं श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल (रांची) हैं, जिनका निर्वाचन मतपत्र से मतदान होगा एवं, समस्त, ज़िलों से मतदान पश्चात मतपेटी मुख्यालय रांची में सुरक्षित लाकर दिनांक 15 अप्रैल को प्रांतीय कार्यालय में मतगणना किया जाएगा। तदोउपरांत विजय उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। ज्ञताब्य हो कि कूल 5106 सदस्य जिसमें विशिष्ट संरक्षक, संरक्षक एवं आजीवन सदस्य हैं, जो मतदान करेंगे। समस्त चुनाव से संबंधित नियमावली व उपनियम की आमसभा में शामिल सदस्यों को जानकारी दी।
प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री राहुल मारू ने वर्ष 2023-24 के वार्षिक लिखित व्योरा आम सभा में प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसमिति से संपुष्टि की गई।
आगत प्रस्ताव पर कोई भी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुए थे, इसलिये इस पर कोई विचार नहीं किया गया।
आमसभा में विशेष रूप से न्यास मंडल के गठन के नियमवाली पर कई प्रश्न आए, जिस पर न्यास मंडल के अध्यक्ष श्री अजय मारू ने कहां की जल्द ही न्यास मंडल की बैठक बुलाकर जो भी कमियां रह गई है, उसे सदस्यों के स्वागत योग्य विचारों को शामिल कर समाधान कर दिया जाएगा। तदुपरांत चुनावी वर्ष के कारण आमसभा बैठक की कार्रवाई आगे के लिए स्थगित की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राज कुमार केडिया, पूर्वअध्यक्ष भागचंद पोद्दार,पूर्वअध्यक्ष बिनय सरावगी, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री अजय मारू व श्री महेश पोद्दार, प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज, अरुण बुधिया, शिवहरि बंका, संयुक्त मंत्री सौरव सरावगी, पवन शर्मा, पुनीत पोद्दार, विनोद जैन, सुरेश अग्रवाल, ललित पोद्दार, पवन पोद्दार, अनिल अग्रवाल, बबलू हरित, प्रमोद सारस्वत, किशोर मंत्री, श्रवण केडिया, नथमल शर्मा, कमल शर्मा, रंजीत टिब्रेवाल, लक्ष्मी चंद दीक्षित, शिवशंकर साबू, नरेंद्र लखोटिया, रमेश शर्मा, अजय खेतान, मनोज चौधरी, प्रमोद अग्रवाल, अमित शर्मा, मनीष शर्मा अजय खेतान, श्याम अग्रवाल सहित सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे।



