राची, झारखण्ड | मार्च | 01, 2025 ::
राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय इंस्टीट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज इन एजुकेशन रांची में आयोजित इंटरनेशनल विमेंस डे (IWD) वीक का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ चंद्रमाधव सिंह ने कहा कि 1 मार्च से 8 मार्च तक, संगीत, शिक्षा, खेल, कॉमेडी, सामाजिक, राजनीतिक जैसे क्षेत्रों में सफल नारीशक्ति को महाविद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रोत्साहित करना उद्देश्य है। सप्ताह का शुभारंभ अंतराष्ट्रीय सुप्रसिद्ध ग़ज़ल गायिका रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत रांची विमेंस कॉलेज के संगीत विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ मृणालिनी अखौरी मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में सत्र 2024 26 के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे। डॉ मृणालिनी ने वर्ष 2025 के थीम फॉर ऑल विमेन एंड गर्ल्स : राइट्स, इक्वलिटी, एंपावरमेंट पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षु शिक्षकों को बतलाया कि मनुष्य शरीर का दिल है नारी। नारी को सर्वप्रथम अपनी मां से समझा जा सकता है। शिक्षा का उद्देश्य सर्वांगीण विकास से है जिसमें संगीत भी है। सभी के जीवन में संगीत अपना स्थान रखती है।
इस अवसर पर डी ए भी गांधीनगर के संस्कृत के विद्वान शिक्षक डॉ एन के त्रिपाठी सहित, महाविद्यालय के शिक्षक डॉ ओम प्रकाश, प्रो धनंजय तिवारी, प्रो पंकज कुमार मेहता, डॉ रितेश कुमार महतो उपस्थित रहे।



