Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

सरोद और तबले की स्वर लहरियों से गूंजा बिरसा मुंडा फन पार्क

राची, झारखण्ड  | फरवरी |  23, 2025 ::

बिरसा मुंडा फन पार्क एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में म्यूजिक इन द पार्क कार्यक्रम के तहत शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने के उद्वेश्य से कोलकाता के प्रख्यात सरोद वादक अर्नब भट्टाचार्य एवं मशहूर तबला वादक लक्ष्मी नारायण ओझा की जोड़ी ने अद्भुत प्रस्तुति देकर समा बांधा।

इस अवसर पर जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा एवं रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दोनों कलाकारों को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देना एवं आम लोगों तक शास्त्रीय संगीत पहुंचाना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्वेश्य था।

देर शाम रांची वासियों ने शास्त्रीय संगीत का आनंद लिया।

मौके पर मुख्य रूप से शिवली अख़्तर,कुंदन सोनी, राधे भट्ट, निरंजन राम, दीपक कुमार, सूरज कुमार, अभिषेक कुमार, मुन्ना दास, सुमित, नरसिम्हा, इम्तियाज शेख समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply