राची, झारखण्ड | नवम्बर | 08, 2024 ::
सुर्यनगर छठ पूजा समिति कमड़े की ओर से छठ महापर्व के अवसर पर मुख्य सड़क से छठ घाट तक छठ व्रतियों के आने जाने के लिए साफ सफाई एवं भव्य लाइटिंग की व्यवस्था की गई साथ ही छठ घाट पर सूर्यदेव भगवान, राम लक्षण व हनुमान की मूर्ति की भी स्थापना कि गई। शाम 7 बजे सूर्यदेव की महाआरती हुई जिसमे क्षेत्र के सैंकड़ों लोग शामिल हुए।
समिति द्वारा छठ घाट मे सुबह में सभी छठ व्रतियों सहित आम श्रद्धालुओं के लिए चाय एवं नारियल पानी (डाभ) की भी व्यवस्था की गई।
इस पुजन महोत्सव को सफल बनाने में मुख्यरूप से सुर्यनगर छठ पूजा समिति कमड़े के अध्यक्ष राजेश सिन्हा सहित प्रमोद सिंह, अरविंद सिंह, ललित रंगीला,अखिलेश शर्मा इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




