Breaking News Latest News खेल झारखण्ड राष्ट्रीय

38वे नेशनल गेम्स, उत्तराखंड में झारखंड महिला हॉकी टीम ने महाराष्ट्र को हरा कांस्य पदक जीता 

राची, झारखण्ड  | फरवरी |  13, 2025 :

देहरादून : 38वे नेशनल गेम्स,उत्तराखंड में झारखंड महिला हॉकी टीम अपने अंतिम मैच में हॉकी महाराष्ट्र को 2- 1 से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त किया ।

*झारखंड टीम की ओर से प्रमोदनी लकड़ा और अलबेला रानी टोप्पो ने एक एक गोल की

हरिद्वार में आयोजित हॉकी मैच में झारखंड महिला हॉकी टीम ने अंतिम मैच में हॉकी महाराष्ट्र को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 2 – 1 से पराजित कर कांस्य पदक प्राप्त की।

झारखंड टीम की ओर से पहले क्वार्टर में मैच के 12 वे मिनट में प्रमोदनी लकड़ा ने फिल्ड गोल कर झारखंड की 1- 0 से बढ़त दिलाई तत्पश्चात दूसरे क्वार्टर सुरू होते ही मैच के 17 वे मिनट में झारखंड की अलबेला रानी टोप्पो ने पेनाल्टी कॉर्नर में गोल कर झारखंड के बढ़त को 2- 0 कर दी, मध्यांतर के बाद महाराष्ट्र की टीम ने 39 वे मिनट में एक गोल कर वापसी करने का प्रयास किया, परंतु झारखंड के खिलाड़ियों ने उन्हें और कोई मौका नहीं दिया और मैच अपने नाम करते हुए 2- 1 से जीत दर्ज कर कांस्य पदक पर कब्जा कर लिया।

झारखंड राज्य के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन,माननीय खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार,खेल सचिव श्री मनोज कुमार,खेल निदेशक श्री संदीप कुमार, अवर सचिव राजेश कुमार,झारखंड ओलंपिक संघ अध्यक्ष आर.के.आनंद,

जे.ओ.ए.कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस,महासचिव डॉ मधुकांत पाठक,चीफ द मिशन शिवेंन्द्र दुबे, चंचल भट्टाचार्य समेत खेल विभाग के अधिकारियों,प्रशिक्षकों ने बधाई दी।

 

 

Leave a Reply