Breaking News Latest News झारखण्ड सिनेमा

आईफा इंटरनेशनल ने बॉलीवुड कलाकार अली खान और दिवेश खान को किया सम्मानित 

राची, झारखण्ड  | फरवरी |  07, 2025 ::

रांची: आईफा इंटरनेशनल, रांची में आयोजित एक भव्य समारोह में बॉलीवुड कलाकार अली खान और दिवेश खान को सम्मानित किया, साथ ही जाने-माने गीतकार नवाब आरजू को भी याद किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत लता मंगेशकर की पुण्यतिथि तथा उनके चित्र में माला अर्पण कर उन्हें याद किया गया .उनकी गानों को गया गया यह आयोजन रांची के कला और संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम साबित हुआ।

इस अवसर पर रांची म्यूजिकल ग्रुप द्वारा नवाब आरजू के लिखे हुए शानदार गीतों का प्रस्तुति कार्यक्रम हुआ, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी रचनाओं को स्थानीय और उभरते कलाकारों ने गाया, जिससे कार्यक्रम में एक विशेष संगीतमय माहौल बना।

आयोजकों ने इन्हें विशेष रूप से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए और इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

रांची म्यूजिकल ग्रुप के वाजिद साहब डब्बू साहब, एनुअल साहब तथा कुमार गहलोत, कविता करो,आनंद जालन तथा पिया बर्मन शामिल थे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply