राची, झारखण्ड | फरवरी | 07, 2025 ::
पूर्वोत्तर भारत से आए छात्र प्रतिनिधियों का आज भ्रमण के प्रथम दिन में महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार जी ने राज भवन में भव्य रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया तत्पश्चात संवाद का कार्यक्रम हुआ इसी क्रम में महामहीम जी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कि यह यात्रा भारत के विविधता में एकता के भाव को जागृत करने में धरातल पर कार्य कर रही है यह यात्रा भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य भी कर रही है आज जिस ओर विश्व विखंडित है वहीं अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन एकात्मता यात्रा का प्रकल्प एक भावनात्मक पारिवारिक माहौल उत्पन्न कर परिवार में जोड़ने का कार्य भी कर रही है।
उन्होंने अपने संवाद में उन तमाम पूर्वोत्तर सहित छात्र प्रतिनिधियों का अपने हृदय स्थल की गहराइयों से उन सभी का स्वागत एवं अभिवादन किया साथ ही साथ सभी प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट किया।
संवाद के दौरान कई एक सवाल का झारखंड को लेकर के किया गया जिसमें झारखंड के जनजाति समुदाय के विषय में कितनी प्रकार की ट्राइब्स एवं प्रिमिटिव ट्राइब्स की भी चर्चा की गई,झारखंड की मुख्य पेशा एवं रोजगार की भी चर्चा की गई।
मिकी वायर के मुख्य प्रबंधक अमित कुमार ने सील यात्रा के सभी प्रतिनिधियों को मिकी वायर प्राइवेट लिमिटेड किस प्रकार से कार्य करती है एक शॉर्ट वीडियो के माध्यम से दिखाया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहार झारखंड क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि यह विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प सील का ही प्रयास है कि मणिपुर के कुकी और मैतेइ दोनों समुदाय के विद्यार्थी आज राज भवन में महामहिम के साथ संवाद हेतु एक साथ बैठे हुए हैं।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल, प्रदेश संगठन मंत्री नीलेश कटारे, सील समिति अध्यक्ष आतिश सिंह, सील समिति मंत्री आशीष आनंद, प्रदेश के प्रमुख कार्यकर्ता, मेजबान परिवार उपस्थित रहे।




