राची, झारखण्ड | जनवरी | 07, 2025 ::
डेल टेक्नोलॉजी द्वारा समर्थित विमेन एंड आई के 16 दिवसीय वर्कशॉप का समापन समारोह । मारवाड़ी कॉलेज के आइक्यूएसी सेल तथा प्लेसमेंट सेल के द्वारा ‘लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन और डेल टेक्नोलॉजी के कोलैबोरेशन में ‘डाटा एनालिटिक्स, डाटा विजुलाइजेशन, मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ विषय पर 16 दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ। 22 अक्टूबर से 4 दिसंबर 2024 तक 16 दिन चले इस वर्कशॉप में लीड इंस्ट्रक्टर के रूप में रजनीश कुमार ने 30 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। इसमें प्रशिक्षण के क्रम में मॉक इंटरव्यू की भी तैयारी कराई गई। यह कार्यशाला पूर्णतः निशुल्क था। इन सभी छात्राओं को मारवाड़ी कॉलेज में आज हुए समापन समारोह में प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित मारवाड़ी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मारवाड़ी कॉलेज इस तरह के इन्नोवेटिव और नई तकनीक से युक्त कार्यशालाओं का आयोजन समय-समय पर किया करता है ताकि महाविद्यालय की छात्रा-छात्राएं अपने कौशल का विकास करते हुए अपना प्रोफाइल डेवलप कर सकें तथा औद्योगिक क्षेत्र में उत्पन्न हो रहे वर्तमान और भावी अवसरों का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में मंच का संचालन एमसीए विभाग के कोआर्डिनेटर डॉ घनश्याम प्रसाद ने तथा धन्यवाद ज्ञापन विभाग की शिक्षिका डॉ. अनुभूति श्रीवास्तव ने किया। वर्कशॉप में शामिल छात्रा अंतिमा तिवारी और तरन्नुम निशा ने इस आयोजन को टेक्निकल क्षेत्र में नवाचार से युक्त बतलाया। उन्होंने बताया कि इसे पूरा करने के बाद कंपनियों के द्वारा लिए जाने वाले इंटरव्यू के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. आर आर शर्मा, डॉ दीप्ति प्रसाद, डॉ कौशिक हलधर, श्री अनुभव चक्रवर्ती, सरोज कुमार साहु, उदय, वर्षा आदि टीचर्स उपस्थित थे।




