राची, झारखण्ड | जनवरी | 07, 2025 ::
लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर द्वारा प्रथम चार्टर नाईट केक काटकर एवं अनेक सामाजिक कार्यक्रम कर बड़े ही धूमधाम से अशोक नगर स्थित मोहन कॉम्प्लेक्स मे मनाई गयी। इसमें क्लब के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, साथ ही इंटरनेशनल मेडल विनर, सेंचुरियन प्रेसिडेंट एम.जे.एफ. लायन प्रेमशंकर मिश्रा का हरिकनक ग्रेटर परिवार में शामिल होने पर टी.सीरीज एवं आस्था चैनेल सिंगर वीणाश्री जी द्वारा स्वागत गान से उनका भव्यरूप से स्वागत किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन राजेश केडिया ने अतिथि के रूप मे उपस्थित भगवा नारी सेना के अध्यक्ष पिया बर्मन सहित अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुछ से स्वागत करते हुए कहा लायन प्रेमशंकर मिश्रा जैसे अनुभवी व्यक्ति के आने पर हमारे क्लब मे नई ऊर्जा मिलेगी साथ ही जिले में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित होगा।
आज के इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से क्लब के मेंटर लायन सुजीत कुमार, गाइडिंग लायन रंधीर चौधरी, सेक्रेट्री लायन अमित मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष लायन सुबोध चौधरी,जोन चेयरपर्सन लायन गणेश प्रसाद, लायन दीपक कुमार साहू,लायन अनूप आनंद, लायन ममता मिश्रा,लायन शिव किशोर शर्मा,लायन प्रशांत कुमार सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।




