राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 15, 2024 ::
रिम्स रोड टुनकीटोला कोकर अवस्थित यूरो किड्स ग्लोबल स्कूल में क्रिसमस को लेकर कार्यक्रम किया गया। क्रिसमस का केक काटा गया, बच्चों ने केक, गुपचुप, चार्ट, चौमिन कॉफ़ी इत्यादि का भी आनंद उठाया। इस अवसर पर झारखण्ड की हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शरीक हुये। झारखण्ड प्रगति और समाज के मार्गदर्शन के उभरते सोशल मिडिया के इंफुलेनशेर मनीष आइंदा ने झारखण्ड के बच्चों की योगदान पर अपने विचार दिया, हर बच्चा का अपना गुण है वह अपने विशेष के साथ बढ़ता है। झारखण्ड की कोकिला गायन की शिरमोर मोनिका मुंडू अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में भाग लिया और अपना गायन का जादू सब पर चलाया।साथ में संथाली गायक टॉम मुर्मू ने भी अपना गायन से सब को मंत्र मुग्ध कर दिया। वुशू के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सह गोल्ड विजेता मनीष मुंडा भी उपस्थित थे। उन्होंने भी बच्चों को खेल के प्रति आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया। झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण अयोग के माननीय सदस्य डॉ आभा वीरेंद्र अकिंचन, रूचि कुजूर,रिम्स हॉस्पिटल के चिकित्सक न्यूरो सर्जन डॉ सौरभ बेसरा, डॉ शिल्पा, नेत्र विशेषज्ञ डॉ दीपक लकड़ा, डॉ शिल्पी, डॉ सौरभ बेसरा, झामुमो के आई टी सेल के सद्दाम हुसैन, अलोक जोजोवार, डॉ अनुभा,इत्यादि ने भी अपनी उपस्थित दिया और अपने अनुभव को साझा करतें हुये अभिभावक और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दिया।साथ में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उम्र तीन से पाँच साल ग्रुप ए,उम्र पाँच से नौ साल ग्रुप बी और उम्रनौ से पंद्रह साल ग्रुप सी में सैकड़ो प्रतिभागियों ने भाग लिया, विजेता को कैश अवार्ड और मोमेंटो दिया गया। इस अवसर पर झारखण्ड के नागपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के सुरेन्द्र कुजूर, अमनदीप कुजूर, नागेश, इत्यादि ने भी अपना गायिकी हुनर से सब को मंत्र मुग्ध कर दिया।
शिक्षिका हेमलता, मीना, सुकेशी,सुष्मिता,आस्था तिर्की, पुष्पा, टुबा अहमद, आफरीन अहमद, रजनी होरो, अंकिता लकड़ा, सुचिता किंडो, शेरोफिना, अनीता, सुनीता, संगीता,इत्यादि ने अपना सहयोग दें कर कार्यक्रम को सफल बनाया।




