Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

108 कलाकार एक साथ मिलकर एक मंच पर एक ही समय में 15 रविंद्र संगीत करेंगे प्रस्तुत

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर |  05, 2024 ::

अर्चा साहित्य कला अकादमी के तत्वाधान में 8 दिसंबर सुबह 11:00 बजे से आर्यभट्ट ऑडिटोरियम, रांची विश्ववि‌द्यालय बेसिक साइंस कंपस मोराबादी रांची झारखंड में रविंद्र संगीत का कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम झारखंड स्तर का है। इसमें झारखंड के विभिन्न राज्य से 108 कलाकार भाग लेंगे। 108 कलाकार एक साथ मिलकर एक मंच पर एक ही समय में 15 रविंद्र संगीत प्रस्तुत करेंगे। इसमें महिला और पुरुष कलाकार दोनों रहेंगे। इस कार्यक्रम में संगीत का म्यूजिक शांतिनिकेतन से बनकर आया है। इन 15 गानों को 7 मेनटरों ने मिलकर सिखायी है । मेंटर जो रहेंगे लिली मुखर्जी, अपराजिता भ‌ट्टाचार्य, कुमकुम बनजी, डॉ. पंपा सेन विश्वास, परोमिता चौधरी, अपस्पा चौधरी, रुमकी दास इन मॅटरों के साथ झारखंड की प्रसिद्ध रवींद्रसंगीत गुरु प्रणति लाहिड़ी अभिभावक के रूप में रहेगी। संगीत प्रस्तुति के समय सभी कलाकारों का परिधान साड़ी और पजामा कुर्ता एक ही कलर का होगा। अंग वस्त्र सर्टिफिकेट और मोमेंटों से कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ , रांची विश्ववि‌द्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, प्रोफेसर डॉ अमिताभ मुखर्जी, पूर्व सीएमडी एच ई सी अभिजीत घोष, पूर्व अध्यक्ष एफ जे सी सी आई कुणाल आजमानी, बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सि‌द्धार्थ घोष उपस्थित रहेंगे । साथ गण्यमान्य व्यक्ति देश के विभिन्न जगहों से आएंगे। यह अपने आप में एक नया और अनोखा कार्यक्रम है। इस तरह का कार्यक्रम झारखंड में पहली बार हो रहा है। इस कार्यक्रम की जानकारी अर्चा साहित्य कला अकादमी के चेयरमैन डॉ पम्पा सेन विश्वास ने दिया. इस मौके पर सरोज प्रसाद, दीप्ती शिखा गुहा और अखिलेश कुमार मौजूद थे

Leave a Reply