राची, झारखण्ड | सितम्बर | 02, 2023 ::
आज दिन 02 सितंबर 2023 दिन शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर, भोजपुरी युवा विकास मंच, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान पीठो रिया कांके के संयुक्त तत्वाधान में भोजपुरी फिल्मों के मसहूर अभिनेता अयाज़ खान का रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर अयाज़ खान ने कहा कि राजधानी रांची मेरा दूसरा घर है। यहां कि हरियाली और सौंदर्य हमें बार बार आने के लिए खींचता है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वो एक फिल्म कि शूटिंग के लिए रांची आए है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से , भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष रोमीत नारायण सिंह,भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय संस्थान पिठौरिया की संचालिका बी के राजमती, अभिनेत्री अंतरा दुबे, सिंधु बाला समेत कई लोग उपस्थित थे।



![cm jharkhand congrulated mahimapat rey [ dc bokaro ]for being awarded by govt of india](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/10/02-Raghuvar-Das-02-464x290.jpg)