राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 01, 2024 ::
झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने आज परसुडीह बाजार समिति में जाकर मंडी की व्यवस्था को देखा। कृषि मंडी का मुआयना करते हुए स्थानीय व्यापारियों से भी व्यवस्था का जायजा लिया। मंडी में स्थित दुकान, गोदाम जर्ज़र अवस्था में हैं, सड़कें टूटी फूटी हैं, मंडी में मुलभुत सुविधाओं का अभाव है।
इस दौरान कृषि मंडी की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी असंतोष जताया गया। चैम्बर के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने कृषि मंडी के व्यापारियों को आश्वस्त किया कि नये कृषि मंत्री को बाजार समिति की इस अव्यवस्था से अवगत कराया जायेगा।
इस दौरान चैम्बर के कार्यकारिणी सदस्य शैलेश अग्रवाल, अमित शर्मा, रोहित पोद्दार, व्यापार मंडल जमशेदपुर के अध्यक्ष दीपक भालोटिया, उपाध्यक्ष पवन नरेडी, सचिव दिलीप अग्रवाल उपस्थित रहे।




