राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 01, 2024 ::
सिल्ली// राज्य में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है। नई सरकार की गठन भी हो चुका है। सभी राजनीतिक दल अपने चुनावी आकलन में लगे हुए हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने आज रविवार को सिल्ली प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी समीक्षा बैठक किया। पड़े मतदान और संगठन की मौजूदा स्थिति पर चर्चा किया गया। संगठन की रणनीति पर सुधार पर विचार किया गया। विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने अपने कार्यकर्ताओं को हौसला अफजाई करते हुए क्षेत्र की सेवा हेतु प्रेरित किया और जयराम महतो के विचारधारा को प्रसारित करने बात कही गई। आज के इस बैठक में सिल्ली प्रखंड के सभी 20 पंचायतो के सभी पंचायत प्रभारी व बुथ कमेटी मौजूद रहे।
आज के हिरण पार्क, रामडेरा बैठक में मुख्य रूप से कृष्णा महतो, खुदीराम महतो, राजु महतो, महावीर साहू, सुखदेव, वीरेन, चण्डी प्रसाद ने अपनी बातें रखी।



