राची, झारखण्ड | नवम्बर | 20, 2024 ::
भारतीय शिक्षण मंडल युवा आयाम द्वारा तीन दिवसीय (15 से 17 नवम्बर 2024 ) अखिल भारतीय शोधार्थी सम्मेलन एसजीटी विश्वविद्यालय, गुरुग्राम हरियाणा में आयोजित हुआ।
जिसमें विगत दिनों पूरे देश भर में विजन फॉर विकसित भारत विषय पर शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें झारखंड प्रांत स्तर के 42 शोधार्थियों को विगत दिनों में प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया उन्हीं शोधार्थियों में से झारखण्ड के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुल 13 शोधार्थी विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के शोधार्थी सम्मेलन में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ उन 12 शोधार्थियों का नाम इस प्रकार है :-
1)अंजना कुमारी सिंह, सरला बिरला विश्वविद्यालय राँची से,
2) निवेदिता कुमारी,अर्थशास्त्र विभाग एसएस मेमोरियल कॉलेज, राँची विश्वविद्यालय राँची से,
3) अनमोल प्रकाश बीबीए विभाग एसएस मेमोरियल कॉलेज राँची विश्वविद्यालय से,
4) भावना कुमारी, कॉमर्स विभाग महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर,
5) हन्नी निषाद बायोटेक्नोलॉजी विभाग एमिटी विश्वविद्यालय राँची, (घर चक्रधरपुर )
6) दिव्या कुमारी शोधार्थी राँची
7) नेहा चक्रवर्ती शोधार्थी बीआइटी मेसरा
8)श्रीमती सत्यवन्ती सुनैना शोधार्थी भुवनेश्वर से (घर गिरीडीह )
9) डॉ नंदकिशोर कुमार बीआइटी सिंदरी धनबाद से
10) मनीष कुमार शोधार्थी वाईबीएन विश्वविद्यालय राँची से,
11) डॉ चंदन कुमार गलगोटिया विश्वविद्यालय , (घर बोकारो)
12) शशि भूषण कुमार शोधार्थी पंडुचेरी विश्वविद्यालय से (घर धनबाद )
इस समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम् पूज्य
सरसंघचालक डॉ मोहन जी भागवत के कर कमलों से हुआ,इस शोधार्थी सम्मेलन में देश भर के ख्याति प्राप्त विद्वानों का उद्बोधन विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्राप्त हुआ मुख्यरूप से नोवेल पुरस्कार प्राप्त कर्ता कैलाश सत्यार्थी , संघ के कार्यकारिणी सदस्य इसरो चेयरमैन डॉ एस सोमनाथ ,नेवी चीफ़ , योग गुरु बाबा रामदेव , केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान , यूजीसी के सेक्रेटरी , नैक के चेयरमैन सहित पूज्य ज्ञानन्द जी महाराज , पूज्य संजीव कृष्ण ठाकुर जी , सहित कई गणमान्य विद्वत जनों का पाथेय प्राप्त हुआ
साथ ही भारतीय शिक्षण मंडल के अखिल भारतीय अध्यक्ष डॉ सच्चिनन्द जोशी जी , महामंत्री डॉ भरत भूषण सिंह जी ,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ सुभाष जी, संगठन मंत्री आदरणीय बीआर शंकरनानंद जी , युवा आयाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित रावत जी जैसे कई गणमान्य विद्वत जनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ विद्वत जनों के ज्ञान गंगा में डुबकी लगाने सुअवसर मिला जिससे सभी शोधार्थियों का बौद्धिक विकास व ज्ञान वर्धन हुआ और देश के विकास में अपनी पूरी ऊर्जा से सकारात्मक भारतीय दृष्टि से भारत केंद्रित शोध कार्य कर अपनी महती भूमिका निभाने का प्रेरणा लिए ।
इस शोधार्थी सम्मेलन में झारखण्ड प्रांत के मंत्री डॉ सुबास साहु ,युवा आयाम के प्रांत प्रमुख सुबोध कुमार , विश्वविद्यालय इकाई के प्रमुख डॉ पार्वती मुंडू , प्रांत उपाध्यक्ष डॉ शशि कुमार, प्रांत मंत्री जेके जी , विश्विद्यालय संयोजक आशा कुमारी भगत जी जी ने मुख्य रूप से भाग लिया ।




