राची, झारखण्ड | अक्टूबर 15, 2024 ::
प्लेसमेंट सेल और आईक्यूएसी सेल के संयुक्त तत्वधान में विश्व निवेशक सप्ताह के दौरान 15 अक्टूबर को मारवाड़ी कोलेज राँची में नेशनल स्टक एक्सचेंज और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज डॉ मनोज कुमार की अधक्षता में निवेशक जागरूरता कार्यक्रम का आयोजन बीकॉम और बीबीए के छात्रों के लिए किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आरआर शर्मा के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सेबी स्मार्ट झारखंड के तरफ से डॉ सुलेखा पूर्णिमा रही जिसमे तकरीबन 70 विद्यार्थी प्रतिभागी बने।
ऐनइसई कार्यक्रम में बचत और निवेश के बीच का अंतर और जरुरत बताई गई। वित्तीय प्रबंधन और निवेश के सूत्र, पूंजी बाजार और म्यूचुअल फंड शिकायत निपटान, ईटीएफ और एसजीबी के बारे में जानकारी दी गई। एनसीडीईएक्स के कार्यक्रम में,
कमोडिजी मार्केट के विषय में जानकारी दी गई, इसमें बताया गया कि कमोडिटी मार्केट किस प्रकार काम करता है और यह क्यों आज के समय में आवश्यक है कि कॉमिडिटी मार्केट को जाना जाए। छात्रों को ऐनइसई कि ओर से स्पिन द व्हील और विजन बोर्ड क्विज में शामिल होने के तरीक बताए गए जिसे ऐनइसई के पूँजी बजार ने 14 से 20 अक्टूबर तक के लिए शुरू किया गया है इसमें साइबर अपराध के जारी विषय में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एमबीए से डॉ संतोष कुमार, डॉ प्राची, बीबीए से डॉ सुमित कुमार, डॉ राकेश कुमार, कॉमर्स से प्रो अंकित कुमार, कृष्णकांत कुमार उपस्थित रहे। बच्चों की उपस्थिति, उत्साह और जागरूकता को देखते हुए बीबीए के कोऑर्डिनेटर डॉ तरुण चक्रवर्ती ने आगे भी इस प्रकार की कार्यक्रम करने की पहल की। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्लेसमेंट सेल के असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती द्वारा दिया गया।




