Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

जयपाल सिंह स्टेडियम में बालक बालिका कबड्डी प्रशिक्षण शुरू

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  17, 2024 ::

रांची जिला कबड्डी संघ द्वारा जयपाल सिंह स्टेडियम में कबड्डी ग्राउंड का भूमि पूजन किया गया ।साथ ही साथ आज से ही कबड्डी ग्राउंड में अभ्यास शुरू कर दी गई है ।
जयपाल सिंह में प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक अभ्यास होगा ।
संघ द्वारा सीनियर प्रशिक्षक सम्मी सुमार सिंह मोबाइल नम्बर 7001712389 एवं दिव्यांस कुमार मोबाइल नम्बर 7765971066 को अभ्यास कराने का दायित्व सौंपा ।
यह भी विदित हो कि यहाँ पर सभी वर्गों बालक बालिका का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रतिदिन दिया जाएगा ।
इस मौके पर राज्य संघ के सचिव संजय झा गोविंद झा तपन राउत किक बॉक्सिंग संघ के प्रशिक्षक दीपक बर्मा छोटू तिर्की सुनील कच्छप उमेश दास बिक्की बर्मा प्रदीप तिर्की हरीश कुमार शिवसागर सम्मी सिंह दिव्यांस कुमार एवं अन्य संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply