Cm Jharkhand hemant Soren gave appointment letter to 20 students of kalyan gurukul
Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कल्याण गुरुकुल खूंटी के 20 छात्रों को नियुक्ति पत्र सौंपा, कहा युवाओं को रोजगार पहली प्राथमिकता

रांची , झारखण्ड | फरवरी | 10, 2020 ::
======================
*नियुक्ति पत्र मिले छात्रों को मुख्यमंत्री ने उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कतर के लिए विदा किया*
======================
★ युवाओं को रोजगार पहली प्राथमिकता

… हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=====================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में कल्याण गुरुकुल खूंटी के सातवें बैच के 20 छात्रों को नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि युवा देश और झारखंड के भविष्य हैं। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र मिले छात्रों को अपने मेहनत के बल पर राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने मेहनत के दम पर विदेशों में भी झारखंड के युवा कामयाबी का परचम लहराएं।

Cm Jharkhand hemant Soren gave appointment letter to 20 students of kalyan gurukul

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र मिलने वाले सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कतर देश में वोल्टास में कार्य के लिए के लिए विदा किया।
मुख्यमंत्री ने कल्याण गुरुकुल के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि विदेश में इन बच्चों के बारे में भी जानकारी रखी जायेगी।
अगर कोई कठिनाई आये तो उन्हें दूर किया जाना चाहिए। आगे भी कल्याण गुरुकुल इसी तरह रोजगार की दिशा में युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देता रहेगा।

विभाग की सचिव श्रीमती हिमानी पांडे ने बताया है कि प्रेझा फाउंडेशन एक गैर लाभकारी विशेष परियोजना है, जिसके तहत् जिसके अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे राज्य में 26 कल्याण गुरुकुल संचालित हैं। इन गुरुकुलों में 12 विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कल्याण गुरुकुल से अब तक 569 युवाओं को विदेश में नियोजित किया गया है।

नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने के अवसर पर झारखण्ड मंत्रालय में मुख्य सचिव डॉ डी के तिवारी, विकास आयुक्त श्री सुखदेव सिंह, विभाग की सचिव श्रीमती हिमानी पांडे, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री गोपालजी तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply