राची, झारखण्ड | नवम्बर | 10, 2024 ::
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रातू रोड में आयोजित अभूतपूर्व रोड शो के लिए रांची की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आज जिस तरह रातू रोड में लाखों लोग देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में खड़े थे जो जन सैलाब सड़कों पर दिखा जो प्रेम और प्यार रांची की जनता ने दिखाए यह अभूतपूर्व था सैकड़ो जगह महिलाओं द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की आरती उतारी गई पुष्प वर्षा किया गया परंपरागत झारखंडी नित्य द्वारा प्रधानमंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया गया इसके लिए देश के रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने सभी के प्रति अभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया




