राची, झारखण्ड | नवम्बर | 08, 2024 ::
पतरा गोंदा कांके डैम छठ पूजा समिती एवं रिलेशंस के द्वारा कांके डैम छठ घाट में आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य एवं उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के समय पर सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान समिति के सदस्यों ने दूध, नारियल, अगरबती, माचिस, दिया बाती व अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में भरत काशी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, पतरा गोंदा की उप मुखिया नमिता देवी, समाज सेवी शुभम चौधरी, मुखिया विक्की लोहारा एवं सुमन देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पतरा गोंदा कांके डैम पूजा समिती के अध्यक्ष अमित प्रामाणिक, उपाध्यक्ष प्रशांत गोप, कोषाध्यक्ष अजय मुंडा, विक्की यादव, सचिव अनीश कच्छप, संरक्षक शिवम् कुमार सुनील मुंडा एवं मनोज कुमार सोनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।




