Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

गुरु नानक हैंडिकैप्ड होम के बच्चों के बीच दिवाली की मिठाइयो का वितरण

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   26, 2024 ::

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा द्वारा दिवाली आनंद सबके लिए के तहत बच्चों के बीच सोनपापड़ी का वितरण

मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा द्वारा दिवाली ‘ आनंद सबके’ के तहत अनाथ आश्रम में बच्चों के बीच सोन पापड़ी के डिब्बे का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम गुरु नानक हैंडिकैप्ड अनाथ आश्रम बरियातू में किया गया। यह एक ऐसा अनाथालय है जहां हैंडीकैम हुए बच्चों को निशुल्क चिकित्सा दी जाती है।

साथी ही बच्चों के साथ शाखा सदस्यों ने मिलकर दिवाली मनाई जिसमें बच्चों के साथ पटाखे जलाए और मिठाइयां बांटी । बच्चे पटाखे पाकर बहुत ही खुश हुए । शाखा द्वारा प्रयास रहा है की जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर खुशियां लाए। शाखा द्वारा इस तरह के कार्य कि आगे भी किए जाएंगे।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल,चंद्रकला, दीपिका मोती का, कविता जालान ,पायल जैन मौजूद रही।

 

Leave a Reply