Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

डॉ० लालचंद बगड़िया एक्युप्रेशर संस्थान के तत्वावधान में आठ दिवसीय सह चुंबकीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   27, 2024 ::

डॉ० लालचंद बगड़िया एक्युप्रेशर संस्थान, रांची द्वारा स्थानीय महाराजा अग्रसेन भवन में विगत 8 दिनों से 33 वां एक्युप्रेशर सह चुंबकीय चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर चल रहा था। आज इसके समापन समारोह का उ‌द्घाटन मुख्य अतिथि एम० पी० अजमेरा ( सेवा निवृत भा० प्र० से० ) विशिष्ट अतिथि डॉक्टर वी० के० जैन, वरीय शल्य चिकित्सक एवं संस्थान के अध्यक्ष रामा शंकर बगड़िया ने गुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया ।

मुख्य अतिथि ने स्वर्गीय डॉक्टर लालचंद बगड़िया को प्रसिद्ध समाजसेवी, कर्म योगी एवं तपस्वी बताया। वे एक्युप्रेशर के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण में सेवाव्रती थे। उन्होंने कार्य की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

विशिष्ट अतिथि डॉक्टर बी० के० जैन ने कहा कि आज एलोपैथिक चिकित्सा प्रणाली के साथ-साथ अन्य भारतीय चिकित्सा प्रणाली का भी प्रचार प्रसार बढ़ रहा है। एक्युप्रेशर भी एक भारतीय पुरातन चिकित्सा विधि है। इसका हमारे वेदों में भी उल्लेख है। इस चिकित्सा पद्धति से रोगी को लाभ भी हो रहा है।

अध्यक्ष रामा शंकर बगड़िया ने संस्थान की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान द्वारा फुल बाबा आश्रम स्थित एक्युप्रेशर चिकित्सा केंद्र में प्रतिदिन ( प्रातः 7:30 बजे से प्रातः 9:30 बजे तक) लगभग 65 से 70 रोगियों एवं डी० बी० पैलेस स्थित केंद्र में प्रतिदिन (सायं : 4 बजे से सायं 5:00 बजे तक) लगभग 45-50 रोगियों निःशुल्क इलाज किया जाता है ।

विगत 19 वर्षों में आज तक एक्युप्रेशर द्वारा लगभग 323084 रोगियों को स्वस्थ किया गया। भी तक विभिन्न स्थानों पर एक दिवसीय निःशुल्क एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविरों द्वारा 5001 रोगियों – सेवा की जा चुकी है।

एक्युप्रेशर के प्रचार प्रसार एवं नए थैरेपिस्टों को प्रशिक्षण देने के क्रम में भी तक 33 एक्युप्रेशर सह चुंबकीय प्रशिक्षण शिविरों द्वारा (प्रशिक्षक डॉ० संतोष कुमार झा ने) 823 बगों को प्रशिक्षित किया गया है।

53 वें प्रशिक्षण शिविर में 19 प्रशिक्षणार्थियों ने परीक्षा दी। जिसमें श्वेता कुमारी ने प्रथम, खुशी गुप्ता ने द्वितीय, रोशन कुमार प्रधान ने तृतीय, गोपाल मावंडिया ने चतुर्थ निशा मानपुरिया ने पंचम स्थान प्राप्त किया। इनको मेडल एवं सभी प्रशिक्षणार्थीयों को प्रमाण पत्र दिया गया। सभी पुराने थैरेपिस्टों को उनके द्वारा दी गई सेवा के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सेवा सम्मान, श्रेष्ठ सेवा सम्मान, सेवा सम्मान, एवं मैडल मुख्य अतिथि, विशिष्ट तिथि एवं अध्यक्ष द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में डॉ० संतोष कुमार झा, ओम प्रकाश अग्रवाल अजीत कुमार, प्रदीप कुमार चौधरी, डॉ० राजेंद्र प्रसाद, अरविंद कुमार दुबे, विकास टिबडेवाल, गिरीश गोकुलका, कृष्ण कुमार पाडिया, डॉ० प्रतिमा सिंहा, रेखा कुमारी, संतोष खेतान, मीरा कुजूर, सरिता कुमारी, आदि ने सक्रिय सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार काबरा ने किया। प्रदीप कुमार चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अंत में राष्ट्रीय गान के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ ।

 

Leave a Reply