Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस

जानिए कहा मिल रहा है हर घंटे चांदी का सिक्का जीतने का मौका

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   15, 2024 ::

होटल रैडिसन ब्लू, रांची में दो दिवसीय ऑप्यूलेंट दिवाली और ब्राइडल बाज़ार का भव्य उद्घाटन मंगलवार को हुआ. कार्यक्रम की शोभा विशेष अतिथि एक्ट्रेस युक्ति कपूर ने बढ़ाई, जो लोकप्रिय टीवी शो मैडम सर में करिश्मा सिंह की भूमिका के लिए जानी जाती हैं. उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी द्वारा किया गया, जिन्होंने इस अद्भुत फैशन प्रदर्शनी की सराहना की। यहां देशभर के मशहूर डिज़ाइनर्स के शानदार संग्रह पेश किए गयें हैं. जहां आप करवा चौथ धनतेरस दिवाली और वेडिंग जोरदार खरीददारी कर सकते हैं.

मौके पर युवा समाजसेवी सह भोजपुरी गायक, आशुतोष द्विवेदी , यूनिवर्सल इंडिया इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट की फर्स्ट रनरअप रिद्धिमा मित्तल उपस्थित रहीं.

प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण:
– दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, वाराणसी, बेंगलुरु, कश्मीर और रांची के प्रसिद्ध डिज़ाइनरों का नवीनतम संग्रह।
– हर शैली के लिए खास डिज़ाइन किए गए परिधान।
– हर घंटे लकी ड्रा, जिसमें चांदी के सिक्के पुरस्कार के रूप में दिए जा रहें हैं.

प्रदर्शनी में शामिल डिज़ाइनर कलेक्शन:
– आभूषणों की विस्तृत श्रृंखला।
– डिज़ाइनर एथनिक वेयर, जिसमें सूट, कुर्तियाँ, साड़ियाँ, लहंगे और ब्राइडल वेयर शामिल हैं।

प्रदर्शनी में विशेष विंटर कलेक्शन भी प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें लक्ज़री कोट, जैकेट, स्वेटर और कार्डिगन शामिल हैं।
वहीं डिजायनर एवं सिल्क की साड़ियों का अद्भुत कलेक्शन उपलब्ध है, इसके साथ ही, द पॉश द्वारा दिवाली बोनांजा प्रस्तुत किया गया है, जिसमें हैंड एम्ब्रॉइडेड बेड कवर, कॉटन सैटिन बेड कवर, प्रिंटेड बेडशीट्स और कस्टम बेड कवर शामिल हैं।

 

Leave a Reply