Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्ट्डीज के छात्रों ने ईटा गांव वालो को बताए उनके अधिकार

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   08, 2024 ::

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहयोग से इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्ट्डीज के छात्रों ने बेडो के ईटा गांव में जनसुनवाई किया। छात्रों ने जनसुनवाई में गांव वालो के घर घर जा कर उनके अधिकारों के बारे में उन्हें बताया । गांव वालो को राशन कार्ड के बारे में जागरूक किया गया एवं राशन दुकान वाले से भी जानकारी ली गई। महिलाओं को मासिक धर्म के बारे में जागरूक किया गया।उन्हें सैनिटरी पैड्स बाटे गए और मासिक धर्म में कपड़ा इस्तेमाल करने से मना किया गया। जनसुनवाई में पारा लीगल वोलेंटियर साथनी कुमारी और उनके साथ प्राध्यापिका रिमझिम वैष्णवी, और उनके साथ उनके छात्र कुमार अक्ष, आर्यन देव, जश्मिन् परवीन, रहमा परवीन, अंजली कुमारी, खुशनुमा परवीन , मुनमुन कुमारी और मेहविश शमीम मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply