झारखंड सरकार द्वारा आयोजित खेलो झारखंड के योगासन खेल में लातेहार जिला उत्क्रमित+ 2 हाई स्कूल बारियातू के छात्र दीपु लोहरा सेलेक्शन एस जी एफ आई गेम्स के लिए हुआ है। लातेहार जिला योगासना प्रतियोगिता के बाद चुने गए छात्रों का टीम खेलों झारखंड के लिए खेलगांव रांची गये थे। जहां प्रतियोगिता के बाद जिला से एक मात्र छात्र का सलेक्शन एस जी एफ आई गेम्स के लिए हुआ है। झारखंड योगासन खेल संघ के प्रदेश महासचिव विपिन पांडेय, तकनीकी पदाधिकारी डॉ एस के घोषाल और दीपु के प्रशिक्षक और लातेहार जिला सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
राची, झारखण्ड | जून | 14, 2023 :: रक्त दान महादान कहा जाता है देशभर में अलग-अलग एनजीओ की तरफ से समय-समय पर रक्तदान शिविर चलाए जाते हैं। विपत्ति की घड़ी में इसी ब्लड से लोगों की जान बचाई जाती है। आज दिनांक 14 जून को विश्व रक्त दान दिवस के जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन […]
रांची, झारखण्ड । फरवरी | 02, 2018 :: जेसीआई रांची ने 2 फरवरी को एकता व अखंडता दिवस के रूप में मनाया। संस्था के प्रवक्ता जेसी विक्रम चौधरी ने बताया की सदस्यों ने 8 स्कूलों यथा सरला बिरला पब्लिक स्कूल ,मनन विद्या स्कूल, डी ए वीबरियातू , बिशप वेस्टकोट बॉयज स्कूल , कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, संत ज़ेवियर्स , सरस्वती शिशु मंदिर , सारदा ग्लोबल पब्लिक स्कूल के बच्चो को ईमानदारी, समाज सत्यवादिता,अच्छे चरित्र, नैतिकता के लिए शपथ दिलायी। सभी स्कूलों के प्राचार्य ने कार्यक्रम को सराहा तथा संस्था की तरफ सेजरूरतमंद बच्चो को पूर्व में दी गयी छात्रवृति के लिए धन्यवाद् दिया।कार्यक्रम का संचालन विक्रम कुमार एवं जेसीरेट अंशु गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अभिनवमंत्री, महिला विंग की अध्यक्ष रजनी ढांढानिया, सचिव सिद्धार्थ जायसवाल, गौरव अग्रवाल ,अमित खोवाल, पंकज साबू,अजित साहू , प्रकाश अग्रवाल, विनय मंत्री, प्रतीक जैन, अलोक गोयल, वरुण जालान, गौरव माहेश्वरी, मुकुंद झुनझुनवाला, विवेक मोदी,अंकुरअग्रवाल, पुनीत ढांढानिया, नवीन बजाज, आशीष भाला, रोबिन गुप्तामयंक अग्रवाल, अमित छावछरिआ ,कंचन माहेश्वरी, दीपा बंका , शीतलशर्मा, पायल बजाज , मेघा चौधरी, नीलम जैन , शोभा अग्रवाल ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
राची, झारखण्ड | अगस्त 15, 2024 :: मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा* द्वारा अठहत्तरवी स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर किशोरगंज स्थित R.B. Springdale School में मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा और स्कूल द्वारा झंडातोलन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत और नृत्य किया गया। और शाखा द्वारा विद्यालय के […]