राची, झारखण्ड | अक्टूबर 07, 2024 ::
रांची,आज डीएवी शिक्षादीप जय प्रकाश नगर विद्यालय मे सर्वश्रेष्ठ उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन संस्थापिका नीलम देवी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक शिवनंदन पाठक एवं कार्यक्रम मे उपस्थिति विशिष्ठ अतिथि छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेवा,समर्पण, अनुशासन एवं इतिहास रचने वाले सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। अपने संबोधन में शिवनंदन पाठक ने कहा बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावक एवं अपना भी नाम रौशन करते हैं इसका श्रेय शिक्षकों को ही जाता है। विद्यालय मे ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से शिक्षक प्रोत्साहित एवं उनमें हौसला अफजाई होती है।
आज सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान डीएवी शिक्षादीप विद्यालय के प्राचार्य आलोक कुमार सहित उप प्राचार्य सुनीता मिश्रा, प्रभारी शिक्षक कुमारी मेघा दास, परीक्षा नियंत्रक चेतना उपाध्याय एवं रविता कुमारी, सीमा सिंह, सीमा मिश्रा, दिव्या साव, पूनम वर्मा, रीता सिंह, शीतल शर्मा, एकता मिश्रा, नेहा शर्मा, गिन्नी टेहरी, गौरव झा आदि आदि शिक्षकों को मोमेंटो भेंटकर सर्वश्रेष्ठ उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।


