Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

समाजसेविका वीना तिग्गा ने ग्रहण की सीपीआई की प्राथमिक सदस्यता

राज्य कार्यालय के सभागार में रांची की जानी मानी समाजसेविका श्रीमति वीना तिग्गा ने सीपीआई के विचार धारा से प्रभावित होकर आज सीपीआई की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया,राज्य कार्यकारणी सदस्य सह जिला सचिव अजय सिंह ने श्रीमती वीणा तिग्गा को लाल पट्टा ओढ़ाकर पार्टी की सदस्यता प्रदान किया,और कहा की वीना तिग्गा की के आने से पार्टी मजबूत होगी और रांची में वे महिलाएं शोषित वंचित मजदूरों ,बेबस और लाचार लोगो की आवाज बनेगी। कॉम वीना तिग्गा ने सदस्यता लेने के बाद कहा की हम जल जंगल जमीन के साथ वीर बिरसा मुंडा और जयपाल सिंह मुंडा के सपने को साकार करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के पवन कुमार किरण कुमारी आरती देवी सहित पार्टी के कई साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply