Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

केंद्रीय मंत्री नवनीत विट्टू और शिवसेना (शिंदे ) विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के खिलाफ कांग्रेस द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   17, 2024 ::

विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय मंत्री नवनीत विट्टू और शिवसेना (शिंदे ) विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के खिलाफ अल्बर्ट एक्का चौक , राँची में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, नेता कांग्रेस विधायक दल सह मंत्री डॉ रामेश्वर उराँव सहित भारी संख्या में प्रदेश पदाधिकारी ज़िला पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply