Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिला डोरंडा दरगाह कमेटी का प्रतिनिधिमंडल

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   17, 2024 ::

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में डोरंडा दरगाह कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 19 से 23 सितंबर 2024 तक डोरंडा में आयोजित हजरत रिसालदार शाह बाबा का उर्स में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
मौके पर मुश्ताक आलम, डोरंडा दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अयूब गद्दी, महासचिव जावेद अनवर, आसिफ नईम, पप्पू गद्दी, बबलू पंडित, बेलाल अहमद, आफताब, मो रिज़वान, जुल्फिकार अली सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply