राची, झारखण्ड | सितम्बर 12, 2024 ::
मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल द्वारा 18 दिवसीय सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमे विद्यार्थियों को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग जिसमे, क्रिटिकल थिंकिंग, प्रोब्लम सॉल्विंग, इंपोर्टेंस ऑफ इंग्लिश, इंटरव्यू प्रिपरेशन इत्यादि विषयों में ट्रेनिंग दिया गया और सभी को एक पुस्तिका भी प्रदान की गई। ये कार्यक्रम नांदी फाउंडेशन तथा महिंद्र प्राइड क्लासरूम के द्वारा आयोजित किया गया। इसमें लगातार 2-2 घंटे का प्रत्येक दिन 2 बैच चला, जिसमे 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।
इस असवर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि कॉलेज निरंतर कई तरह का ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन कर रहा है, जिसमे बच्चे सुचारू रूप से भाग लेकर स्वयं का इंप्लॉयबिलीटी स्किल का डेवलप करके खुद को और बेहतर बना सकते है और आगे आने वाली कंपनियों जैसे आईबी ग्लोबल, जेसम माइनिंग, टीसीएस बीपीएस, एसेंचर, एचडीएफसी एरागो, एलजी इलेक्ट्रोनिक, वेदांता इत्यादि में सिलेक्ट होकर अपना स्थान सुनिश्चित कर सकते हैं।
प्लेसमेंट सेल के कंवेनर डॉ आरआर शर्मा ने महिंद्रा द्वारा चलाए जा रहे ऑफलाइन स्किल डिवेलपमेंट प्रोग्राम को अभी तक का बेस्ट प्रोग्राम बताया और अपने गर्ल्स सेक्शन के विद्यार्थियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया और प्लेसमेंट सेल के निरंतर प्रयासों की प्रशंशा की।
बैच के समापन समारोह में बेस्ट परफॉर्मिंग विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया, ट्रेनर रफत प्रवीण के द्वारा क्लास में किए गए अवलोकन के बाद उन्हें पुरस्कृत किया गया। जिनमे सरस्वती कुमारी, रुक्मणि कुमारी, तनिष्क मूर्ति, मौसमी कबीर, उज्ज्वल कुमार वर्मा तथा सुधीर साहू को मोमेंटो दिया गया।
इस कार्यक्रम के आयोजन में मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, प्रो इंचार्ज डॉ आरआर शर्मा, प्लेसमेंट अस्सिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती तथा नांदी फाउंडेशन के डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर मृत्युंजय कुमार तथा ट्रेनर रफत प्रवीण, एनसीसी कैडेट सरोज कुमार साहू के योगदान से कार्यक्रम सफलता पूर्वक पूरा किया गया।
अगले बैच के लिए इच्छुक छात्राओं का सूची विभागीयध्यक्ष के द्वारा प्लेसमेंट सेल के जमा किया जा सकता है।



