Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

चैंबर चुनाव : पहले दिन कुल 34 नामांकन प्राप्त हुए

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   09, 2024 ::

चैंबर चुनाव के आगामी सत्र 2024-25 के नामांकन के पहले दिन कुल 34 नामांकन प्राप्त हुए। नामांकन की अंतिम तिथि मंगलवार 10 सितंबर को शाम 4 बजे तक है। 4 बजे के बाद सभी प्राप्त नामांकनों की स्क्रूटनी की जायेगी। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2024 को संध्या 4 बजे तक है।

चुनाव पदाधिकारी ललित केडिया और अंचल किंगर ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि उम्मीदवार नामांकन प्रपत्र के साथ अपने एक्टिव डिन नंबर का उल्लेख जरूर करें। बिना डिन नंबर के नामांकन रद्द कर दिया जायेगा।

विदित हो कि चैंबर का चुनाव रविवार, दिनांक 22 सितंबर 2024 को गुरूनानक स्कूल में है। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

Leave a Reply