विवेकविहार ,दिल्ली
आचार्य श्री महाश्रमण दी की विदुषी शिष्या साध्वी श्री संगीत श्री के सान्न्निध्य में जैन श्वे. तेरापंथी सभा शाहदरा के तत्वावधान में ओसवाल सामुदायिक भवन में पर्युषण आराधना के जाप दिवस के अवसर पर साध्वी श्री जी को “सर्वोत्तम जीवनशैली” पुस्तक लेखिका डॉ. कुसुम लुनिया ने डॉ धनपत लुनिया, शाहदरा सभा अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंघी,सह मंत्री श्री महेन्द्र चोरडिया, गाजियाबाद अध्यक्ष श्री सुशील सिपानी , अणुव्रत महासमिति के पू. अध्यक्ष श्री बाबुलाल गोलछा व महिला मण्डल से श्रीमती मंजु बाँठिया के साथ भेंट की।
इस अवसर पर साध्वीश्री ने फरमाया कि वर्तमान समस्याओं का समाधान सुझाती यह पुस्तक जीवनशैली परिष्कार के साथ अनेक उपयोगी जानकारियां से भरपूर है , अतः स्वाध्याय में उपयोग करने हेतु सबको इसे रखना चाहिए।
इस मौके पर डॉ. कुसुम लुनिया ने अपने वक्तव्य में साध्वी श्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए सर्वोत्तम जीवनशैली को सफलता का सूत्र बताते हुए इसके निर्माण में ध्यान की उपयोगिता प्रतिपादित की।



