Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण करना सराहनीय प्रयास : राहुल साबू

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   07, 2024 ::

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के द्वारा प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में भोजन का वितरण किया जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भी लगातार आठवा शनिवार को क्लब के पदाधिकारियों द्वारा अस्पताल परिसर में मरीजों, उनके परिजनों के साथ ही आसपास के असहाय लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष राहुल साबू ने क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण करना सराहनीय प्रयास है। इससे समाज के अन्य लोगों को ऐसे नेक प्रयास करने की प्रेरणा मिलती है और क्लब के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य प्रशंसनीय है।

क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा और चार्टर प्रेसिडेंट शैलेष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से अवगत कराया कि क्लब के इस प्रोजेक्ट के तीसरे चरण में आज लगभग 800 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया है। लोगों का सहयोग कर हम अपने इस प्रोजेक्ट से काफी संतुष्ट हैं। हमारा यह प्रोग्राम प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में संचालित होगा। उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग करने के लिए अस्पताल प्रबंधन और इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों और समाजसेवियों के प्रति आभार जताया। आज के प्रोजेक्ट को सफल बनाने में क्लब के सचिव मनोज मिश्रा, कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सदस्य खुशबु अग्रवाल, अल्तमश आलम ,चिंटू चौधरी का भरपूर योगदान रहा।

Leave a Reply