राची, झारखण्ड | अगस्त 27, 2024 ::
सीपीआई राज्य कार्यालय में आज 8 सितंबर 2024 को सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड डी राजा के झारखंड आगमन को लेकर तैयारी के लिए एक बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया और तय किया गया की राष्ट्रीय महासचिव के रांची आगमन के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय और कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को भागीदारी और शहर को झंडे और बैनर से पाटने का और एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़े के साथ स्वागत करने का फैसला किया गया और पूरे कार्य कर्म को सफल बनाने के लिए स्वागत समिति , डेकोरेशन कमिटी और कोष संग्रह कमिटी का गठन किया गया। प्रेस वार्ता में नेताओं ने अपनी बात रखते हुए कहा की झारखंड में चुनाव सिर पर है और कॉमरेड डी राजा के कार्यकर्ता सम्मेलन में आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह और विधानसभा चुनाव की तैयारी में मदद मिलेगी। कार्यकर्ता दुगने जोश से अपने अपने क्षेत्र में जनता के बीच जायेंगे।
प्रेस वार्ता में राज्य सचिव महेन्द्र पाठक एटक के अशोक यादव, रश्मि तिवारी, इम्तियाज खान एवम अजय सिंह उपस्थित थे।




