Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

जेपी जनता दल के प्रदेश कार्य समिति की बैठक मे एक दिवसीय धरना एवं  अपनी मांगो को लेकर राज्यपाल से मिलने का निर्णय 

राची, झारखण्ड  | अगस्त   25, 2024 ::

जयप्रकाश जनता दल झारखंड प्रदेश के प्रदेश कार्य समिति के सदस्यों की बैठक प्रदेश कार्यालय शिव मंदिर रोड कांके के ब्लॉक रांची में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुबोध कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के एवं प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार बेरोजगारी मजदूर एवं शिक्षित नौजवानों का प्रदेश से पलायन , बांग्लादेशी घुसपैठ  जैसे गंभीर एवं ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा के साथ साथ इन  मुद्दों को लेकर झारखंड के राज्यपाल महोदय से मिलने एवं उनके समक्ष धरना का कार्यक्रम रखने पर गहन विचार विमर्श हुई।
प्रदेश महामंत्री दिलीप वर्मा ने संगठन को गांव-गांव तक ले जाने एवं सभी जगह पर पदाधिकारी नियुक्त करने की बात कही। साथ ही प्रदेश के शोषितों वंचितों को उनका सही हक दिलवाने का आवाहन किया! प्रदेश सचिव विनोद कुमार एवं श्याम नंद पासवान म ने प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई, साथ ही आज भी आदिवासियों की लगातार लुटती जमीनों के लिए लाचार कानून व्यवस्था को दोषी बताया।
जयप्रकाश जनता दल के वरिष्ठ सदस्य डोमन साव ने नारी सम्मान एवं उनकी सुरक्षा जैसे सामाजिक मुद्दे पर जोर दिया।
प्रदेश अध्यक्ष सुबोध कुमार ने झारखंड में तेजी से कमेटी विस्तार के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं उम्मीदवारों को अपने-अपने क्षेत्र में पूरी शक्ति के साथ एकजुट होकर लग जाने एवं जयप्रकाश जी, लोहिया जी , कर्पूरी ठाकुरजी, भगवान बिरसा मुंडा जी के संकल्प एवं त्याग को जन जन तक ले जाने का आवाहन किया!
बैठक में अविनाश कुमार अनिल कुमार प्रकाश चंद्र अमित सिंह संतोष सोनी संजीत कुमार डॉ सीताराम सिंह रंजन जी, अरूण सिंह उपस्थित रहे!!

 

Leave a Reply