राची, झारखण्ड | अगस्त 19, 2024 ::
झारखण्ड के उभरते लोकगायक आशुतोष द्विवेदी एवं भोजपुरी कि सुप्रसिद्ध गायिका इंदु सोनाली का एक सुमदुर भोजपुरी लोकगीत” मीठ मीठ बोलिया ” लोकगीत गीत वीडियो एल्बम
आशुतोष द्विवेदी ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर आज सुबह गीत रिलीज़ किया गया।
भोजपुरी में इस सुमधुर गीत मीठ मीठ बोलिया को यूपी , बिहार और झारखंड के कई दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
इस गीत में आशुतोष द्विवेदी व इंदु सोनाली ने अपनी मधुर स्वर से भोजपुरी गीतों की प्राचीन व साफ़ सुतरी संस्कृति को अपने स्वर से परिभाषित किया है।
इस एल्बम की पूरी शूटिंग झारखंड के पतरातु में हुई है।
इस “मीठ मीठ बोलिया ” भोजपुरी वीडियो एल्बम में अभिनेता आशुतोष द्विवेदी व अभिनेत्री अनीशा सिंह के अभिनय को भी लोग काफ़ी पसंद कर रहे हैं।
वहीं इस एल्बम के प्रोड्यूसर संगीता रानी, लिरिक्स संतोष साहिल,म्यूज़िक हर्ष उपाध्याय, मिक्स मांस्ट हम रिकॉर्ड, वीडियो डायरेक्टर रवि जी, एडीटर विवेक जी, डी आई रोहित सिंह , कोरियोग्राफर बप्पी जी , जी एफ एक्स हेड रौनक सिंह , पोस्टर पूछो ऑनलाइन है।




