Breaking News Latest News झारखण्ड

चैंबर भवन में झंडोत्तोलन

राची, झारखण्ड  | अगस्त   16, 2024 ::

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चैंबर भवन परिसर में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। राज्य के व्यापारियों और उद्यमियों को संबोधित करते हुए चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने राष्ट्र प्रथम की भावना को रखते हुए देश और राज्य के आर्थिक विकास में बढ़चढ़ कर योगदान देने की अपील की।

झंडोत्तोलन के दौरान चैंबर के कार्यकारिणी सदस्य नवजोत अलंग, प्रवीण लोहिया, साहित्य पवन, राम बांगड, रोहित अग्रवाल, सदस्य रमेश साहू, विजय शंकर, आनंद जालान, नरेश कुमार, ओमप्रकाश लाल, संदीप नागपाल, सुमित कक्कड, अमित अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, महावीर माहेश्वरी, किशन अग्रवाल, घनश्याम शर्मा, दिलबीर अली, महावीर कश्यप, मनोज मिश्रा, निरंजन कुमार, संजय अग्रवाल, संजय सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply