राची, झारखण्ड | अगस्त 16, 2024 ::
श्री जीण माता प्रचार समिति रांची द्वारा स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में श्री जीण भवानी का सावन सिंधारा उत्सव धूम धाम से मनाया गया। जिसमे 351 से अधिक महिलाओं ने राजस्थानी वेश भूषा मारवाड़ी परिधान में माता के भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन के साथ समिति के सदस्यों द्वारा माता की ज्योत प्रज्वलित करके विशेष रूप से तैयार किए गए छप्पन भोग का प्रसाद लगा कर की गई। पुरुलिया से आई मशहूर भजन गायिका शीतल कटारूका द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गई।
भजनों के साथ माता का जन्मोत्सव, मेहंदी महोत्सव, चुनरी महोत्सव, निशान यात्रा एवं गजरा महोत्सव मनाया गया। उत्सव में आए भक्तो ने मां श्री जीण भवानी को झूला झुलाया एवं माता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, विजय पालड़ीवाल, अजय अग्रवाल, विनय अग्रवाल, गौरव पालड़ीवाल, आनंद अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, मनोज, कविता सोमानी, उषा शर्मा, सुनीता मित्तल, संगीता अग्रवाल, सविता शर्मा, शीतल अग्रवाल, नेहा शर्मा, नीरा शर्मा व सभी उपस्थित थे।




