राची, झारखण्ड | अगस्त 14, 2024 ::
श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति रांची के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड , कार्यक्रम स्थल पर 26 व 27 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा ।
आज प्रातः 7:30 बजे समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा सहित समिति के पदाधिकारियो सहित सदस्यो के नेतृत्व में जन्माष्टमी महोत्सव पर होने वाली दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता के लिए 1 मटकी को राष्ट्रीय ध्वज कलर से सजाकर उसमे माखन भरकर हांड़ी को आयोजन स्थल पर लगाया गया ।
हांडी को जिस रस्सी से बांधा गया है। उसमें राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया है। रात्रि में हांडी लोगो को आकर्षित कर इस हेतु रस्सी के सहारे आसपास लाइट की भी व्यवस्था रखी गई है।
रंग विरंगी फूलों की लड़ी से सजी यह हांडी 26 अगस्त तक लोगो के अवलोकन के लिए लगाई गई है।
गोबिंदाओ की टीम व बाल गोपाल झांकी प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी 24 अगस्त के पूर्व मेन रोड, केडिया साईकिल व स्टेशन रोड पतंजलि में सतीष सिंहा (फ़ोन नंबर 9431101328 ) से फॉर्म लेकर रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करा ले ।
प्रातः हांड़ी लगाने वालों में
अध्यक्ष मुकेश काबरा,महासचिव रविन्द्र मोदी, सचिव रमेन्द्र कुमार , संजय जायसवाल , मिडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत ,संजय पोद्दार,राज वर्मा ,ललन श्रीवास्तव, भीष्म सिंह,मनोज तिवारी, नीरज चौधरी,संजीव साहू, सतेंद्र गुड्डू, संतोष सेठ, रामा शंकर बगड़िया,बिपिन वर्मा ,नीरज कुमार, रवि सिंह, मनीष साहू ,विपिन वर्मा,बबलू चौधरी, नीरज चौधरी,जुगल दरगड, संजय सिंह, मनोज कुमार, राजू, अमित चौधरी,मनीष लोधा, वीरेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।




