अगस्त 11, 2024 :: मनिका।।
लातेहार जिला के मनिका प्रखंड जेरुवा में फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी के द्वारा टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें पांकी प्रखंड के रतनपुर फुटबॉल टीम एवं मनिका प्रखंड के दूनधु टीम के बीच मैच खेला गया मैच का उद्घाटन फुटबॉल किक मारकर संयुक्त रूप से जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह , भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो मनिका प्रखंड प्रमुख श्रीमती प्रतिमा देवी साथ-साथ सासंद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय कोपे पंचायत के मुखिया सुदेश्वर सिंह भाजपा नेत्री श्रीमती मीना तिवारी भाजपा नेता रामदेव सिंह भाजपा मनिका मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार गुप्ता एवं दिनेश प्रसाद द्वारा उद्घाटन किया गया आयोजन कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह उपाध्यक्ष खरीदन सिंह सचिव सरजू सिंह रविंद्र सिंह कोषाध्यक्ष अनिल सिंह ननदेव सिंह सदस्य मनु पीताम्बर, लाल बिहारी सिंह, निर्मल सिंह जमीनदार सिंह, ननकु सिंह ने अतिथियों को स्वागत किया और इस मौके पर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों सैकड़ो लोग उपस्थिति रहे




