राची, झारखण्ड | अगस्त 11, 2024 ::
श्री श्याम मण्डल रांची , की आम सभा श्री श्याम मन्दिर के सभागार में आयोजित की गई जिसमें झारखण्ड राज्य की प्राचीनतम धार्मिक संस्था श्री श्याम मण्डल , रांची का 57वें चार दिवसीय वार्षिक श्री श्याम महोत्सव आगामी 5 सितम्बर 2024 से 8 सितम्बर 2024 रविवार तक अत्यंत धूमधाम व उत्साह के साथ आयोजित करने का निर्णय किया गया । महोत्सव के आयोजन श्री श्याम मण्डल रांची द्वारा निर्मित अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित होगा ।
आज की सभा में विभिन्न उप – समातियों कर उनके माध्यम से महोत्सव की तैयारियों में समर्पण भाव से कार्य पर विचार विमर्श कर मन्दिर परिसर की साफ सफाई व रंग रोगन का कार्य पर चर्चा की गई । ज्ञात है की प्रति वर्ष महोत्सव में श्री श्याम दरबार का श्रृंगार एक विशिष्ठ स्थान रखता है – श्री श्याम प्रभु व मन्दिर में विराजमान बजरंगबली व कामना शिव परिवार के मनमोहक श्रृंगार के लिए कोलकाता से ही कुशल मालाकार से करने का निर्णय किया गया । महोत्सव में आने वाले भग्तों को पूर्ण सुविधा मिले इस कार्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा ।
महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक चैतन्य दाधीच जयपुर एवं कनिका ग्रोवर मनासा से विशेष तौर पे पधार रहे हैं ।
* विस्तृत कार्यक्रम
1. दिनांक 5 सितम्बर 2024 वृहस्पतिवार – को नर – सेवा नारायण सेवा
2. दिनांक 6 सितम्बर 2024 शुक्रवार को भव्य एवं विराट शोभायात्रा अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर से
3. दिनांक 7 सितंबर 2024 , शनिवार को नयनाभिराम शृंगार , भजन संकीर्तन , अखण्ड ज्योत , छप्पन भोग , 57 वें प्रेम पुष्प ( भजन पुस्तिका ) का विमोचन
4. दिनांक 8 सितम्बर 2024 रविवार को प्रातः 7:30 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ , सवामणि भोग , सम्पूर्ण दिवस भजन संकीर्तन ।
आज की सभा में चन्द्र प्रकाश बागला , धीरज बंका , विवेक ढांढनीयां , जितेश अग्रवाल , नितेश लखोटिया , बालकिशन परसरामपुरिया , राजेश सारस्वत , मनोज सिंघानिया , विकाश पाडिया उपस्थित थे ।




